Sunday, June 25, 2017

SAR वैल्यू होती क्या है और इसकी लिमिट्स क्या हैं What is SAR?


SAR वैल्यू होती क्या है और इसकी लिमिट्स क्या हैं   



      Hello Friends दोस्तों आपने अक्सर सुना होगा या आपको बहुत बार कुछ लोगो ने कहा भी होगा या फिर आपने न्यूज़ पेपर में पड़ा होगा कि  आप अपने स्मार्टफोन को हमेशा अपनी बॉडी से अपने शरीर से दूर रखें। आप रात को सोते समय अपने स्मार्ट फ़ोन को अपने साथ लेकर मत सोएं। क्यूंकि आपके स्मार्ट फ़ोन से ऐसी माइक्रोइलेक्ट्रॉनिक रेडिएशन तरंगे निकलती है जो आपके शरीर के लिए आपकी बॉडी के  बहुत हानिकारक होती है इसका मतलब वो सुब लोग आपको बिल्कुल सही कह रहे होते है। और आप वैसे भी नॉर्मली जब भी एक नयां स्मार्टफोन खरीदते है तो आप उसकी स्पेसिफिकेशन में सार (SAR) वैल्यू को चैक नहीं करते यां ध्यान नहीं देते.  


SAR वैल्यू होती क्या है और इसकी लिमिट्स क्या हैं तो चलिए जान लेते है. 

दोस्तों सार(SAR) का मतलब होता है स्पेसिफिक अब्सॉर्ब्शन रेट Specific Absorbtion Rate 

दोस्तों हम जब भी अपने स्मार्ट फ़ोन से किसी से बात करते है तो इस कम्युनिकेशन का प्रोसेस हमारे स्मार्ट  फ़ोन में लगे ऐंटीना से होता है जो किसी भी टावर से या सेटेलाइट से सिग्नल रिसीविंग का और सिग्नल ट्रांसमिशन का काम करता है और ये सारी कम्युनिकेशन एक RF सिंग्नल के द्वारा होती है ये RF सिग्नल जिसको हम रेडियो फ्रीक्वेंसी भी बोलते हैं ये RF सिग्नल इतनी हाई स्पीड से चलता है जैसे एक सेकंड में ये करीब 10,000 किल्लो मीटर तक का सफर तय कर लेता है और इस RF सिंगल पर आपके वॉइस सिग्नल को  लोड कर दिया जाता है जिससे आपके वॉइस सिग्नल की स्पीड भी RF सिग्नल जितनी हो जाती है. चाहे वो आपका वॉइस सिग्नल हो यां फिर विडिओ सिग्नल या फिर टेक्स्ट सिग्नल सभी को RF सिग्नल पर मॉडुलेट करके एक जगह से दूसरी जगह तक भेजा जाता है तो होता क्या है कि जो ये RF सिग्नल जब एक जगह से दूसरी जगह ट्रांसफर करते है तो जो भी रिसीवर इस सिग्नल को केच करता है  वो इसका कुछ सिग्नल ड्राप कर देता है या ड्राप हो जाता है ट्रांसपोर्टेशन के प्रोसेस में. यही ड्राप हुआ सिंगल जब आप अपने स्मार्ट फ़ोन को कान पर लगा कर किसी से बात करते है तो ये ड्राप सिग्नल जिसमे इलेक्ट्रोमेग्नेटिक रेडिएशन तरंगे यानि की वेव्स होती है और वो जब आप अपने स्मार्ट फ़ोन को अपने कान पर लगा लगा कर किसी से ज्यादा देर तक बात केर रहे होते है तो ये आपके कान के सबसे पास वाला हिस्सा यानि के आपके सिर आपके दिमाग पर बहुत बुरा इफ़ेक्ट करता है. इसी लिए इस  SAR वैल्यू को आपके शरीर के बॉडी के हिसाब से 2 अलग अलग SAR वैल्यूज मैं स्पेसिफाई किया गया है। पहला हिस्सा होता है आपका सिर और दूसरा होता है आपकी फुल बॉडी या आपके शरीर का बाक़ी फुल हिस्सा।

फ्रेंड्स SAR वैल्यू के लिए इंडिया, US कंट्रीज की गवर्नमेंट ने एक जैसी ही लगभग लिमिट तय की है. कोई भी स्मार्ट फ़ोन मैन्युफैक्चरर कंपनी की SAR वैल्यू अगर इस तय लिमिट से ऊपर होगी तो वो इंडियन मार्किट में अपने स्मार्टफोन को नहीं बेच सकता, और इंडिया और US कन्ट्रीज की सार लिमिट जो है वो है 1.6 वाट/Kg. यानि के सेम है और वो मापते है 1 ग्राम टिश्यू का एवरेज लेकर, जो होती है 1.6 वाट/kg, यानि 1kg टिश्यूस आपका 1.6 वाट पावर अब्सॉर्ब कर सकते है और दूसरी तरफ अगर बात की जाये यूरोप में तो वहां की गवर्नमेंट ने ये वैल्यू 2watt/kg रखी है. 10  ग्राम टिश्यूस की एवरेज को ध्यान में रख कर. 

तो आप अगर अब कोई भी स्मार्ट फ़ोन खरीदते हैं तो इस बात से आप बिलकुल निश्चिन्त रहिये क्युकी हर उस मार्किट में बिकने वाले स्मार्ट फ़ोन की SAR वैल्यू लिमिट के अंदर होगी तभी वो मार्किट में उसकी बिक्री हो रही है  तभी वो मार्किट में बिक रहा है फिर भी आप आगे से हमेशां ये ध्यान रखें की आप स्मार्टफोन वही लें जिसकी सार वैल्यू कम हो. 

अब अगर आप अपने स्मार्ट फ़ोन का इस्तेमाल कम यां ज्यादा करते हो और आपके फ़ोन में  3G यां फिर 4G डाटा अगर ऑन है तो आप हमेशां कॉल करते समय हैडफ़ोन लगा कर ही बात करें जिससे आपका स्मार्ट फ़ोन,सिर यानी दिमाग के पास नहीं होगा जिससे ब्रेन टयूमर यां कैंसर जैसी भयानक बिमारियों से आपको कोई खतरा नहीं होगा। 


और दोस्तो मुझे अब पूरी उम्मीद है की ये मेरी पोस्ट आपके लिए काफी useful रही होगी ऐसे ही मैं आपको और भी बहुत सारी टेक् इनफार्मेशन के बारे में नयी नयी जानकारियां वो भी हिंदी भाषा में देता रहूँगा। 

तो आप हमारे इस ब्लॉग FastEarn के साथ जुड़े रहें और हमारे न्यूज़ लैटर भी सब्सक्राइब केर ले. इससे आपको हमारे नयें पोस्ट इनबॉक्स में मिलते रहेंगे। जय हिन्द वन्दे मातरम।

3 comments:

  1. सर पर कई ऐसे कीपैड मोबाइल फोन हमारे बाजार में बेचा जा रहा है जिसका SAR value 1.6w/kg से ज्यादा है। तो क्या smart phones के लिए ही SAR value fixed किया गया है। क्या कीपैड मोबाइल फोन से बूरा प्रभाव नहीं पड़ता?

    ReplyDelete
  2. AAPKE POST NE HAME BAHUT JANKARI DI HAME AAPKI POST SAR WAILU BHAHUT LIKE HAI

    ReplyDelete