Sunday, July 9, 2017

How to Enable & Use the Virtual Keyboard in Mac OS X



MAC OS X में वर्चुअल कीबोर्ड कैसे इनेबल और इस्तेमाल किया जाता है

जैसे कि  MAC OS X में वर्चुअल कीबोर्ड के नाम से क्लियर हो रहा है की ये एक सॉफ्टवेयर बेस कीबोर्ड है जो की एक ऑग्जलरी MAC OS X में ऑनस्क्रीन कीबोर्ड टाइपिंग के रूप में यूज़ किया जाता है बजाये ओरिजनल कीबोर्ड पर टाइपिंग करने के, इन वर्चुअल कीबोर्ड्स को नॉर्मली माउस कर्सर से यूज़ किया जाता है 

                वर्चुअल कीबोर्ड को स्क्रीन  पर इनेबल कैसे करे 



MAC OS X में वर्चुअल कीबोर्ड को इनेबल करने के लिए आपको बस सिस्टम प्रेफरेन्सेस में जाना होगा और ये बहुत आसानी से शो किया जा सकता है आपको करना क्या है बस सिस्टम प्रेफरेन्सेस को ओपन करके कीबोर्ड टैब सिलेक्ट करके बस इसी टैब में निचे "SHOW KEYBOARD AND EMOJI VIEWERS IN MENU BAR" को इनेबल करना होगा 





और अब आपकी ऊपर डेस्कटॉप एक्टिव टाइटल बार मैं बस जो एक नया कीबोर्ड आइकन है उसे माउस क्लिक के साथ पुल्ल डाउन करना है और यहां से SHOW KEYBOARD VIEWER पर क्लिक करना है 



अब कीबोर्ड को जहां चाहे आप डिजायर लोकेशन पर रख सकते है और आप चाहे तो कर्सर के साथ कार्नर से ड्रैग करके जरूरत अनुसार इसका साइज भी  बड़ा यां छोटा कर सकते है 


अब आप इस कीबोर्ड से कही भी कुछ भी टाइप कर सकते है यही नहीं कि आप सिर्फ इस कीबोर्ड से स्टैंडर्ड टाइपिंग कर सकते है बल्कि आप इसका यूज़ पासवर्ड डालने के लिए यां फिर गेम्स वगेरा खेलते समय या कोई दूसरे एप्प पर भी इसका इस्तेमाल कर सकते है। और ये एक सामान वैसे ही काम करता है जैसे की हमारा ऑरिजिनल कीबोर्ड। 

वर्चुअल कीबोर्ड को बंद यानि Close करने के लिए लिए भी इसी विंडो में एक क्लोज बटन भी दिया है और आप चाहें तो कीबोर्ड Menu में दोबारा जा कर भी Hide Keyboard Viewer पर क्लिक करके इसको बंद कर सकते है यां फिर आप Command+W कीबोर्ड शॉर्टकट को यूज़ करके भी बंद कर सकते है. 
Virtual Keyboard का पर्पस नॉर्मली आपकी टाइपिंग सलूशन को सॉल्व करने से होता है नॉर्मली वो लोग जो कर्सर क्लिक से टाइपिंग करके ज्यादा कम्फर्ट फील करते है ये Virtual कीबोर्ड सिर्फ उनके लिए ही नहीं बल्कि जब कभी काम करते करते कहीं आपका कीबोर्ड काम करना बंद कर दे या कीबोर्ड में पानी चला जाये या कुछ भी कीबोर्ड पर लिक्विड गिर जाये या फिर आपके कीबोर्ड का कोई बटन या एक से ज्यादा कीबोर्ड बटन काम करना बंद कर दे, ऐसे समय ये Onscreen Virtual Keyboard बहुत काम आता है जिससे आपकी प्रॉब्लम भी सॉल्व हो जाती है अगर आपके पास कोई दूसरा कीबोर्ड न हो उस वक्त।
ऐसे लोग जो बिना देखे कीबोर्ड टाइपिंग सीख रहे हों तो उनकी साडी फिंगर्स कीबोर्ड पर हो तो इस Virtual Keyboard से आप अपनी फिंगर्स को बिना देखे ही ऑनस्क्रीन देख सकते है की आपने कौन सा key प्रैस किया है ये भी है बहुत से ऑनलाइन ऍप्स भी है जो बिल्कुल सेम काम करते है जब आप बिना देखे टाइपिंग सीखते है पर ये फीचर आपको MAC OS X में इनबिल्ड यानी MAC OS X के अंदर ही आपको मिल जाता है जिसको आप जब चाहे बिना डाउनलोड किये यां परचेस किये उसी समय शुरू कर  सकते है 
तो दोस्तों उम्मीद करता हूँ की आपको हमारी ये पोस्ट जरूर अच्छी लगी होगी तो हमारे साथ जुड़े रहने के लिए हमारे ब्लॉग को सब्सक्राइब करें लाइक करें शेयर करें जिससे हमारे ब्लॉग की तो ग्रोथ होगी ही साथ ही साथ मैं आपकी जो हेल्प करता रहूँगा और मैं आपके लिए हर दूसरे दिन इसी तरह और नये नये इन्फोर्मटिवे कंटेंट्स ले कर आता रहूँगा. धन्यवाद 


  

No comments:

Post a Comment